Get App

IPO लिस्टिंग से बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए ये 7 टिप्स आजमाना बिल्कुल न भूलें

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 2023 काफी शानदार रहा। इस साल बड़ी संख्या में IPO देखने को मिला। पिछले एक दशक में दूसरी बार शेयर बाजार में इतनी बड़ी संख्या में IPO लॉन्च हुए। इस साल कुल 57 कंपनियों ने IPO के जरिये 49,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुटाए। अगर आप भी इन IPO में दिलचस्पी रखते हैं, तो हम आपको IPO मार्केट से प्रॉफिट कमाने के 7 टिप्स बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 7:08 PM
IPO लिस्टिंग से बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए ये 7 टिप्स आजमाना बिल्कुल न भूलें
अगर आप शॉर्ट टर्म के मकसद से IPO के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो भी कंपनी के बारे में बुनियादी जानकारी हासिल करने के लिए ऑफर डॉक्युमेंट ध्यान से पढ़ें।

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 2023 काफी शानदार रहा। इस साल बड़ी संख्या में IPO देखने को मिला। पिछले एक दशक में दूसरी बार शेयर बाजार में इतनी बड़ी संख्या में IPO लॉन्च हुए। इस साल कुल 57 कंपनियों ने IPO के जरिये 49,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुटाए।

IPO लॉन्चिंग की यह रफ्तार 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद है। इस साल कुल 60,000 करोड़ के IPO देखे को मिल सकते हैं। अगर आप भी इन IPO में दिलचस्पी रखते हैं, तो हम आपको IPO मार्केट से प्रॉफिट कमाने के 7 टिप्स बता रहे हैं। ये सलाह IPO ट्रेडर्स के लिए काफी उपयोगी हैं।

लिस्टिंग गेन के लिए किया है निवेश? पहले निकलने के बारे में सोचें

अगर आप नई लिस्टिंग से फटाफटा पैसा बनाना चाहते हैं, तो यह बुरा आइडिया नहीं है। हालांकि, सभी पब्लिक इश्यू में यह रणनीति काम नहीं करती। यह रणनीति तब काम करती है, जब बाजार की रफ्तार मजबूत हो और कंपनी को लेकर माहौल पॉजिटिव रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें