Hyundai Motor India IPO: हुंडई मोटर इंडिया का 27,870.16 करोड़ रुपये का IPO 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने दिखाई और उनके लिए रिजर्व कोटा करीब 7 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से फुली सब्सक्राइब भी नहीं हो सके, क्रमश: 60 प्रतिशत और 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन पर सिमट कर रह गए।
