हुंडई मोटर इंडिया IPO खुलने के पहले कंपनी के मैनेजमेंट से जानें क्या है आगे का प्लान, कहां है फोकस

Hyundai IPO : तरुण गर्ग ने कहा कि HYUNDAI पिछले 26 सालों से भारतीय OEM बाजार का हिस्सा है। ये देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो OEM कंपनी है। क्वालिटी पर फोकस ही कंपनी का ग्रोथ मंत्र है। कंपनी का घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट दोनों पर फोकस है। इमर्जिग बाजारों में HYUNDAI गाड़ियां ग्राहकों को पसंद हैं

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 6:49 PM
Story continues below Advertisement
तरुण ने बताया कि तमिलनाडु में कंपनी के पास फिलहाल 8.24 लाख की क्षमता है। तालेगांव प्लांट में 2 फेज में क्षमता विस्तार होगा। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में 1.70 लाख तक का क्षमता विस्तार संभव है

Hyundai Motor India IPO : बाजार में देश का सबसे बड़ा IPO आ रहा है। 15 अक्टूबर से हुंडई मोटर का आगाज़ होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1,865 से 1,960 रुपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। इस आईपीओ से कंपनी की 28,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। कंपनी का कहना है कि भारत में EV में ग्रोथ की बड़ी ग्रोथ संभावनाएं हैं। जल्द क्रेटा EV समेत तीन और नई गाडियां लॉन्च करने की योजना है। सीएनबीसी-आवाज़ के शो KNOW YOUR COMPANY में आज जुड़े HYUNDAI मोटर्स के COO & होल टाइम डायरेक्टर, तरुण गर्ग। तरुण ने कंपनी के आईपीओ और आगे की योजनाओं पर लंबी बातचीत की। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं।

घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट दोनों पर फोकस

इस बातचीत में तरुण गर्ग ने कहा कि HYUNDAI पिछले 26 सालों से भारतीय OEM बाजार का हिस्सा है। ये देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो OEM कंपनी है। क्वालिटी पर फोकस ही कंपनी का ग्रोथ मंत्र है। कंपनी का घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट दोनों पर फोकस है। इमर्जिग बाजारों में HYUNDAI गाड़ियां ग्राहकों को पसंद हैं। कंपनी को प्रीमियमाइजेशन की रणनीति से फायदा हुआ है। कंपनी की SUV ग्रोथ इंडस्ट्री से बेहतर है। नए प्लांट के साथ ही आगे की ग्रोथ के लिए तैयार हैं।


वित्त वर्ष 2024 में आय और मार्जिन दोनों बढ़ी

तरुण ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की आय 70,000 करोड़ रुपए रही और मार्जिन ग्रोथ 13 फीसदी रही। कंपनी ने R&D के जरिए नई तकनीकि पर फोकस किया है। कंपनी ने नए लॉन्च से बेहतर तकनीकि के नए आयाम छूए हैं। तालेगांव में लगाए जाने वाले नए प्लांट से कंपनी की क्षमता में 30 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है। अच्छी ग्रोथ से कंपनी के वैल्यूएशन बेहतर हुए हैं।

HYUNDAI IPO : मारुति VS HYUNDAI रफ्तार की सवारी, कौन किस पर भारी!

तालेगांव प्लांट में 2 फेज में होगा क्षमता विस्तार

तरुण ने बताया कि तमिलनाडु में कंपनी के पास फिलहाल 8.24 लाख की क्षमता है। तालेगांव प्लांट में 2 फेज में क्षमता विस्तार होगा। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में 1.70 लाख तक का क्षमता विस्तार संभव है। 2028 तक क्षमता में 80,000 का और विस्तार करेंगे। 2028 तक कंपनी की कुल क्षमता करीब 11 लाख के करीब होगी। महाराष्ट्र में 2 फेज में 6000 करोड़ रुपए का केपैक्स करेंगे। भारत फिलहाल EV के शुरुआती दौर में है। क्रेटा EV के जरिए हाई वॉल्यूम सेगमेंट में एंट्री करने की योजना है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में क्रेटा EV लॉन्च की जानें की योजना है। क्रेटा EV के बाद EV सेगमेंट में तीन और नई गाडिया लॉन्च करेंगे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।