Get App

Hyundai Motor India: 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा हुंडई मोटर का IPO, ऑफर फॉर सेल में शेयरों में बिक्री

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड 14 अक्टूबर को 3 अरब डॉलर का IPO लॉन्च कर सकती है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। IPO के प्राइस बैंड के बारे में आगामी हफ्ते के दौरान ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, हुंडई का IPO तीन दिन यानी 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान खुल सकता है। सूत्रों का कहना है कि IPO की तारीख तकरीबन फाइनल है। मिडिल ईस्ट में संकट की वजह से अगर मार्केट में बड़ा उलटफेर होता है, तभी इसमें बदलाव हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 6:45 PM
Hyundai Motor India: 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा हुंडई मोटर का IPO, ऑफर फॉर सेल में शेयरों में बिक्री
सूत्रों का कहना है कि IPO की तारीख तकरीबन फाइनल है।

Hyundai IPO: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड 14 अक्टूबर को 3 अरब डॉलर का IPO लॉन्च कर सकती है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। IPO के प्राइस बैंड के बारे में आगामी हफ्ते के दौरान ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, हुंडई का IPO तीन दिन यानी 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान खुल सकता है। सूत्रों का कहना है कि IPO की तारीख तकरीबन फाइनल है। मिडिल ईस्ट में संकट की वजह से अगर मार्केट में बड़ा उलटफेर होता है, तभी इसमें बदलाव हो सकता है।

इजरायल पर ईरान के हमले के बाद निवेशक डरे हुए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में 3 अक्टूबर को 2 पर्सेंट से भी ज्यादा की गिरावट रही और पिछले दो महीने में यह एक दिन की यह सबसे बड़ी गिरावट है। ईरान के हमले के बाद इजरायल का भी जवाबी हमला जारी है। इजरायली सेना ने बताया कि उसने लेबनॉन में हिजबुल्ला के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है और बेरूत में भी बमबारी की है।

हुंडई मोटर इंडिया के प्रवक्ता ने IPO लॉन्च के बारे में भी मनीकंट्रोल के सवालों के जवाब नहीं दिए। मनीकंट्रोल ने 24 सितंबर को सबसे पहले खबर दी थी कि दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई मोटर की भारतीय इकाई को अपने मेगा IPO के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मंजूरी मिल गई है।

इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स के शेयरों की बिक्री की जाएगी और नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे। साथ ही, यह सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के 2.7 अरब डॉलर के इश्यू से भी बड़ा IPO होगा। हुंडई की भारतीय यूनिट ने 15 जून को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा किया था। इसके तहत 18 अरब से 20 अरब डॉलर के बीच वैल्यूएशन टारगेट किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें