IBL Finance SME IPO : आईबीएल फाइनेंस का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसमें 11 जनवरी तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 33.41 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 51 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस रखा गया है। इस आईपीओ के तहत 33.41 करोड़ रुपये के 65.5 लाख से अधिक फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं।
