IBL Finance IPO : आईबीएल फाइनेंस के आईपीओ में निवेशकों ने आज दूसरे दिन भी जमकर दांव लगाया है। यह इश्यू अब तक 8.92 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 5,23 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 58.90 लाख शेयर हैं। रिटेल निवेशक इस इश्यू में जमकर निवेश कर रहे हैं। यह आईपीओ 11 जनवरी को बंद हो जाएगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 33.41 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 51 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस रखा गया है।
