Get App

IdeaForge Technology IPO : ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, निवेशकों को हो सकता है 75% मुनाफा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एनालिस्ट्स का कहना है कि IdeaForge Technology के शेयरों की ग्रे मार्केट में भारी डिमांड है। 7 जुलाई को लिस्टिंग से पहले यह इश्यू अनलिस्टेड प्लेटफॉर्म पर 75 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट में इस इश्यू का प्रीमियम अभी भी 2023 में लॉन्च किए गए आईपीओ के बीच सबसे अधिक है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 6:48 PM
IdeaForge Technology IPO : ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, निवेशकों को हो सकता है 75% मुनाफा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के आईपीओ का ग्रे मार्केट में अब भी क्रेज बरकरार है।

ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के आईपीओ का ग्रे मार्केट में अब भी क्रेज बरकरार है। इसे निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह 106.06 गुना सब्सक्राइब हुआ है। एनालिस्ट्स का कहना है कि IdeaForge Technology के शेयरों की ग्रे मार्केट में भारी डिमांड है। 7 जुलाई को लिस्टिंग से पहले यह इश्यू अनलिस्टेड प्लेटफॉर्म पर 75 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट में इस इश्यू का प्रीमियम अभी भी 2023 में लॉन्च किए गए आईपीओ के बीच सबसे अधिक है। पिछले हफ्ते यह इश्यू 81 फीसदी प्रीमियम पर था।

क्या है ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम की वजह

यह इश्यू ग्रे मार्केट में आज 5 जुलाई को 510 रुपये के प्रीमियम पर है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1182 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 75 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। भारतीय ड्रोन इंडस्ट्री में कंपनी की 50 फीसदी से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। कंपनी का क्लाइंट रिलेशनशिप मजबूत है और साथ ही मार्केट कंडीशन हेल्दी है। इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है, जिसका फायदा लिस्टिंग में होगा। हालांकि, कंपनी को इंटरनेशनल प्लेयर्स से कंपटीशन और नियामक अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है।

निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें