Get App

IdeaForge Technology IPO: शेयर बाजार में 7 जुलाई को हो सकती है धमाकेदार एंट्री, 77% पर पहुंचा ग्रे मार्केट प्रीमियम

IdeaForge Technology IPO : 6 जुलाई को यह इश्यू ग्रे मार्केट में 518 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि शेयरों की लिस्टिंग 1190 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है। इस लिहाज से निवेशकों को लिस्टिंग पर 77 फीसदी का बंपर मुनाफा होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 11:06 PM
IdeaForge Technology IPO: शेयर बाजार में 7 जुलाई को हो सकती है धमाकेदार एंट्री, 77% पर पहुंचा ग्रे मार्केट प्रीमियम
ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 7 जुलाई होगी।

ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के शेयरों की लिस्टिंग 7 जुलाई को हो रही है। इस आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह 2022 के बाद 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला पहला इश्यू बन गया। अब उम्मीद की जा रही है कि मजबूत सब्सक्रिप्शन के बाद इस इश्यू की लिस्टिंग भी शानदार हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिफेंस इंडस्ट्री के लिए मजबूत आउटलुक और निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया के दम पर निवेशकों को लिस्टिंग पर बंपर मुनाफा हो सकता है।

ग्रे मार्केट का हाल

एक्सपर्ट्स ने कहा कि मिनिमम लिस्टिंग प्रीमियम 50-65 फीसदी हो सकता है। 672 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर निवेशकों को 75 फीसदी तक मुनाफा हो सकता है। आज यह इश्यू ग्रे मार्केट में 518 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि शेयरों की लिस्टिंग 1190 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है। इस लिहाज से निवेशकों को लिस्टिंग पर 77 फीसदी का बंपर मुनाफा होने की संभावना है। बता दें कि कल के मुकाबले आज प्रीमियम में लगभग 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें