Get App

IdeaForge Technology IPO: कुछ ही घंटे में पूरा सब्सक्राइब हो गया IPO, रिटेल निवेशकों ने लगाई 6.85 गुना अधिक बोली

IdeaForge Technology IPO Day 1: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोमवार 26 जून को इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरा सब्सक्राइब हो गया। एक्सचेंजों पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 46.48 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 3:30 PM
IdeaForge Technology IPO: कुछ ही घंटे में पूरा सब्सक्राइब हो गया IPO, रिटेल निवेशकों ने लगाई 6.85 गुना अधिक बोली
ideaForge Technology IPO: कर्मचारियों ने अपने लिए निर्धारित हिस्से का 4.74 गुना हिस्सा सब्सक्राइब किया है

IdeaForge Technology IPO Day 1: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोमवार 26 जून को इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरा सब्सक्राइब हो गया। एक्सचेंजों पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 46.48 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे अभी तक 82.7 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं है। इसका मतलब है कि इश्यू अभी तक 1.78 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आवंटित शेयरों का 6.85 गुना और कर्मचारियों ने अपने लिए निर्धारित हिस्से का 4.74 गुना हिस्सा सब्सक्राइब किया है।

GMP से क्या मिल रहा संकेत?

ग्रे मार्केट में बात करें तो प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से यह 490 रुपये यानी करीब 73 फीसदी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 जुलाई को फाइनल होगा और बीएसई-एनएसई पर 7 जुलाई को लिस्टिंग होगी। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट में निवेश और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें