Get App

Indegene IPO Subscription: दूसरे दिन तक 7.35 गुना भरा इश्यू, चेक करें सभी कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट

Indegene IPO Subscription Status: कंपनी इस आईपीओ से 1,842 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ में नए शेयर जारी करके हासिल होने वाली आय में से 391.3 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सब्सिडियरी ILSL Holdings Inc का कर्ज चुकाने के​ लिए करेगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 07, 2024 पर 5:46 PM
Indegene IPO Subscription: दूसरे दिन तक 7.35 गुना भरा इश्यू, चेक करें सभी कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट
Indegene के IPO को आज दूसरे दिन भी मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Indegene के IPO को आज दूसरे दिन भी मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू अब तक 7.35 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 20.66 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2.88 करोड़ शेयर हैं। 3 मई को Indegene ने एंकर निवेशकों से 549 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ में निवेशक 8 मई तक पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 मई को हो सकती है। Indegene IPO के लिए प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 33 शेयर तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 5.59 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 18.03 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 3.82 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें