Get App

Indegene IPO Subscription: पहले दिन मजबूत रिस्पॉन्स, 1.67 गुना भरा इश्यू

Indegene IPO subscription status: कंपनी इस आईपीओ से 1,842 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ में नए शेयर जारी करके हासिल होने वाली आय में से 391.3 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सब्सिडियरी ILSL Holdings Inc का कर्ज चुकाने के​ लिए करेगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 06, 2024 पर 8:46 PM
Indegene IPO Subscription: पहले दिन मजबूत रिस्पॉन्स, 1.67 गुना भरा इश्यू
Indegene के IPO को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लाइफसाइंसेज इंडस्ट्री को डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी Indegene के IPO को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 1.67 गुना भर गया। इसे कुल 4.81 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2.88 करोड़ शेयर हैं। 3 मई को Indegene ने एंकर निवेशकों से 549 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ में निवेशक 8 मई तक पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 मई को हो सकती है। Indegene IPO के लिए प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 33 शेयर तय किया गया है।

Indegene IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.05 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 4.14 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 1.50 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें