इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन (India Shelter Finance Corporation) अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी में है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास IPO आवेदन से जुड़े डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 1,800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन में वेस्टब्रिज क्रॉसओवर फंड और नेक्सस वेंचर्स जैसे कई बड़ी इनवेस्टमेंट फर्मों का निवेश है।
ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी अपने IPO के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं कंपनी के मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से करीब 800 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इनमें कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप, मैडिसन इंडिया अपॉर्चुनिटीज IV, एमआईओ स्टाररॉक, नेक्सस वेंचर्स III और नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड II शामिल हैं।
इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन, गुरुग्राम मुख्यालय वाली अफोर्डबेल हाउसिंग फर्म है। प्रमोटर वेस्टब्रिज क्रॉसओवर के पास इसकी 24 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं अरावली इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स के पास इस कंपनी की 31.4 फीसदी हिस्सेदारी फर्म है।
बाकी निवेशकों में नेक्सस वेंचर्स III लिमिटेड के पास 22 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग, नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड II के पास 6.4 प्रतिशत, कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप के पास 5.3 प्रतिशत, MIO स्टाररॉक के पास 4.9 प्रतिशत और मैडिसन इंडिया अपॉर्चुनिटीज IV के पास 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
रिटेल-आधारित यह हाउसिंग फाइनेंस कंपनी RoC के साथ ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने से पहले 200 करोड़ रुपये के प्रााइवेट प्लेसमेंट, प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है। कंपनी ने बताया कि वह नए शेयरों को जारी करने से मिली रकम का इस्केताल भविष्य की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
इंडिया शेल्टर फाइनेंस के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में वित्त वर्ष 2021 से 2023 के बीच 40.8 सालाना की दर से ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी की करीब 183 शाखाएं हैं, जो 15 राज्यों में फैली हुई है। राजस्थान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में इसकी अच्छी उपस्थिति हैं।