Indo Farm Equipment IPO: इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 31 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। आईपीओ के लिए 204-215 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 260.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है, जिसकी लिस्टिंग BSE, NSE पर होनी है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 2 जनवरी तक निवेश का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ कल यानी 30 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।
