Indo-MIM IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट, GMP दे रहा तगड़ी लिस्टिंग का संकेत! ऐसे चेक करें स्टेटस
Indo-MIM IPO Allotment Status: आंकड़ों के अनुसार, पब्लिक बोली में यह आईपीओ कुल 72.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आज यानी 28 जुलाई को कंपनी शेयर अलॉटमेंट के फाइनल स्टेटस को अंतिम रूप देने जा रही है। कंपनी के शेयर 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं
इस आईपीओ को हर कैटेगरी के निवेशकों की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला था
Indo-MIM IPO Allotment Status: प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Indo-MIM के ₹3811 करोड़ के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, पब्लिक बोली में यह आईपीओ कुल 72.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आज यानी 28 जुलाई 2026 को कंपनी शेयर अलॉटमेंट के फाइनल स्टेटस को अंतिम रूप देने जा रही है।
जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए दांव लगाया है, वे बीएसई, एनएसई और रजिस्ट्रार (MUFG Intime) की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
72 गुना से अधिक मिला सब्सक्रिप्शन
इस आईपीओ को हर कैटेगरी के निवेशकों की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला:
योग्य संस्थागत खरीदार(QIB): 204.34 गुना सब्सक्रिप्शन
इस आईपीओ के तहत कुल 5,50,93,201 शेयरों की बिक्री के लिए 3,98,55,09,960 शेयरों की रिकॉर्ड बोलियां प्राप्त हुईं। इसका प्राइस बैंड ₹461 से ₹485 प्रति शेयर तय किया गया था।
तीन आसान तरीकों से चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस
तरीका 1: रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) की वेबसाइट से
'Indo-MIM Limited' चुनें और अपना PAN या Application Number डालें।
कैप्चा दर्ज करके 'Submit' पर क्लिक करें।
लिस्टिंग डेट और फंड्स का इस्तेमाल
कंपनी के शेयर 30 जुलाई 2026 को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं। आपको बता दें कि आईपीओसे मिलने वाले नए ₹500 करोड़ के फ्रेश इश्यू में से ₹400 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में खर्च होगी।
ग्रे मार्केट में तेजी, जानिए कितना चल रहा है GMP
अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत संकेत दे रहा है। 28 जुलाई यानी आज Indo-MIMका जीएमपी ₹190 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।₹485 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसका जीएमपी लगभग 39.18% प्रीमियम दर्शा रहा है, जिससे इसकी संभावित लिस्टिंग ₹675 के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी इस आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को तगड़ा मुनाफा जोने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।