Get App

Innokaiz India IPO: पहले दिन 0.24% सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और अलॉटमेंट डेट सहित बाकी जानकारी

Innokaiz India IPO: इवेंट मैनेजमेंट और मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली इन्नोकायज इंडिया लिमिटेड (Innokaiz India) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार 28 अप्रैल को बोली के लिए खुला और यह अगले हफ्ते 3 मई को बंद होगा। बोली के पहले दिन आईपीओ को कुल 0.14 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2023 पर 6:55 PM
Innokaiz India IPO: पहले दिन 0.24% सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और अलॉटमेंट डेट सहित बाकी जानकारी
Innokaiz India IPO: कंपनी ने 76 से 78 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड कय किया है

Innokaiz India IPO: इवेंट मैनेजमेंट और मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली इन्नोकायज इंडिया लिमिटेड (Innokaiz India) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार 28 अप्रैल को बोली के लिए खुला और यह अगले हफ्ते 3 मई को बंद होगा। बोली के पहले दिन आईपीओ को कुल 0.14 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी को सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों से मिली, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों का करीब 0.28 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब किया। इसके अलावा NII कैटेगरी में कंपनी को 0.03 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। बता दें कि Innokaiz India का आईपीओ बीएसई पर SME रूट के जरिए लिस्ट होगा।

कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 76 से 78 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड कय किया है। 78 रुपये के ऊपरी प्राइस के हिसाब से, कंपनी अपने IPO से कुल 21.7 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। IPO में शामिल सभी शेयर नए हैं और इसमें प्रमोटर अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।

Innokaiz India के IPO के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कुल 1,600 शेयर होंगे। इस तरह निवेशकों को एक लॉट की बोली लगाने के लिए कुल 1,24,800 रुपये (1600 x 78 रुपये) निवेश करने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें