Get App

Innova Captab IPO : क्या साल की अंतिम लिस्टिंग से आएगी चेहरे पर मुस्कान? एक्सपर्ट्स की ये है राय

Innova Captab के ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट आई है। आज 28 दिसंबर को कंपनी के शेयर 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 483 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 7.81 फीसदी का मुनाफा होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 6:13 PM
Innova Captab IPO : क्या साल की अंतिम लिस्टिंग से आएगी चेहरे पर मुस्कान?  एक्सपर्ट्स की ये है राय
इनोवा कैपटैब के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 29 दिसंबर को होने वाली है।

Innova Captab IPO : फार्मास्युटिकल फर्म इनोवा कैपटैब के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 29 दिसंबर को होने वाली है। यह मौजूदा कैलेंडर ईयर की अंतिम मेनबोर्ड लिस्टिंग होगी। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी के शेयरों की शेयर बाजार में मजबूत लिस्टिंग होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर 25 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। कंपनी को मजबूत सब्सक्रिप्शन नंबर, हेल्दी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, लीडिंग फार्मा कंपनियों के साथ लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप और मजबूत ब्रांड इमेज से सपोर्ट मिलने का अनुमान है।

एक्सपर्ट्स की राय

स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट प्रथमेश मस्देकर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि स्टॉक 448 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से करीब 25 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होगा।" उनका मानना है कि मजबूत ब्रांड इमेज, लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ चल रहे लगातार जुड़ाव ने कंपनी को अपने प्रोडक्ट्स ऑफरिंग और जियोग्रॉफिक रीच का विस्तार करने में मदद की है।

इंडसेक सिक्योरिटीज में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट सरल सेठ ने कहा, "इनोवा कैपटैब 488-490 रुपये (448 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले) पर लिस्ट हो सकती है, जो 52x का PE यानी पियर्स की तुलना में महंगा वैल्यूएशन होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें