Inox Green Energy Services का 11 नवंबर को खुलेगा IPO, कंपनी ने 61-65 रुपये तय किया प्राइस बैंड, जानें डिटेल

Inox Green Energy IPO: आईनॉक्स विंड की सब्सिडियरी कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का 740 करोड़ रुपये IPO 11 नंवबर को खुलेगा और 15 नवंबर को बंद होगा

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
Inox Green Energy Services का IPO एंकर निवेशकों के लिए 10 नवंबर को खुलेगा

Inox Green Energy Services IPO: आईनॉक्स विंड की सब्सिडियरी कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज अगले हफ्ते 11 नवंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने IPO के लिए 61 से 65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय (Price Band) किया है। IPO 15 नवंबर को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 10 नवंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज अपने IPO से कुल 740 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 370 करोड़ रुपये कंपनी फ्रेश शेयर जारी कर जुटाएगी। वहीं बाकी 370 करोड़ रुपये के शेयर को प्रमोटरों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज, विंड पावर के संचालन और रखरखाव से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी है। कंपनी ने बताया कि वह फ्रेश शेयरों को जारी करने से मिली रकम का इस्तेमाल उधारी चुकाने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। बता दें कि यह इस साल लॉन्च होने वाला 30वां IPO होगा।

Inox Green Energy Services IPO में न्यूनतम इतना करना होगा निवेश

Inox Green Energy Services के IPO के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। 1 लॉट में कंपनी के 230 शेयर होंगे। इसका मतलब है कि निवेशकों को एक लॉट की बोली लगाने के लिए कम से कम 14,950 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं।


IPO में 10% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित

इस इश्यू में कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशन बायर्स (QIB) के लिए कुल शेयरों का 75 प्रतिशत, हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रखा है।

यह भी पढ़ें- Multibagger IPO : इस शेयर ने 17 दिन में किया कमाल, 1 लाख रुपये बना दिए 2.70 लाख, जानिए डिटेल

कंपनी के बारे में

आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services), आईनॉक्स विंड (Inox Wind) (विंड टरबाइन जनरेटर बनाने वाली कंपनी) की एक सहायक कंपनी है। यह आईनॉक्स जीएफएल समूह की कंपनियों (Inox GFL group of companies) का हिस्सा है। आईनॉक्स विंड की वर्तमान में आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज में 93.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, इसके ऑपरेशन और मेंटीनेंस सर्विसेज के पोर्टपोलियो में 2,792 मेगावाट क्षमता के विंड फार्मा और 1,396 विंड टर्बाइन जेनरेटर्स हैं।

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services), DAM कैपिटल एडवाइजर्स, इक्विरस कैपिटल, IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज इस IPO के बुक मैनेजर्स हैं।

इस हफ्ते 3 और कंपनियों के IPO लॉन्च होंगे

बता दें कि आईनॉक्स विंड एनर्जी सर्विसेज के अलावा 3 और कंपनियां भी इस सप्ताह के अंत में अपने आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं। इनमें आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के ऑफर 9-11 नवंबर तक खुले रहेंगे। जबकि कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया का पब्लिक इश्यू 10 से 14 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।