Get App

Inox India IPO: आज खुल रहा है कंपनी का इश्यू, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

इनबॉक्स इंडिया (Inox India) का IPO 14 दिसंबर को खुल रहा है। यह IPO 1,459 करोड़ रुपये का है। इनबॉक्स इंडिया ने इस IPO के लिए 627-660 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। यह ऑफर 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है और इसमें मौजूदा शेयरधारक 2.21 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। हालांकि, IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 10:39 AM
Inox India IPO: आज खुल रहा है कंपनी का इश्यू, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Inox India ऑर्डर बुक मजबूत है और यह एक्सपोर्ट पर भी फोकस कर रही है।

आईनॉक्स इंडिया (Inox India) का IPO 14 दिसंबर को खुल रहा है। यह IPO 1,459 करोड़ रुपये का है और ब्रोकरेज फर्म इसे निवेश का बेहतर विकल्प बता रहे हैं। आनंद राठी (Anand Rathi) और स्टॉक्सबॉक्स (Stoxbox) ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म नजरिये से इस शेयर में निवेश करने की सलाह दी है।

आईनॉक्स इंडिया ने इस IPO के लिए 627-660 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। यह ऑफर 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है और इसमें मौजूदा शेयरधारक 2.21 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। हालांकि, IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी। IPO के जरिये कंपनी के प्रमोटर्स- सिद्धार्थ जैन पवन कुमार जैन, नयनतारा जैन और इशिता जैन शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा, मंजू जैन लता रूंग्टा भारती शाह, कुमुद अग्रवाल, सुमन अजमेरा आदि भी शेयरों की बिक्री करेंगे।

स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट पार्थ शाह ने बताया, 'कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए ग्लोबल स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे में लॉन्ग टर्म में क्रायोजेनिक इक्विपमेंट की मांग बनी रहेगी और इसका फायदा आईनॉक्स को मिलेगा।' ब्रोकिंग फर्म ने इसे सब्सक्राइब करने का सुझाव दिया है।

क्या आपको Inox India के IPO में निवेश करना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें