Get App

Inox India IPO: कंपनी के इश्यू को मिला 6 गुना सब्सक्रिप्शन, HNI ने दिखाई जबरदस्त दिलचस्पी

आईनॉक्स इंडिया के IPO को दूसरे दिन यानी 15 दिसंबर तक छह गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू को 9.36 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग मिली, जबकि इसका इश्यू साइज 1.55 करोड़ शेयर था। हाई नेट वर्थ इंडिजुअल्स (HNI) ने इस इश्यू में काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अपने आवंटित कोटे के मुकाबले 11 गुना ज्यादा शेयरों की खरीदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 6:40 PM
Inox India IPO: कंपनी के इश्यू को मिला 6 गुना सब्सक्रिप्शन, HNI ने दिखाई जबरदस्त दिलचस्पी
इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर है।

आईनॉक्स इंडिया (Inox India) के IPO को दूसरे दिन यानी 15 दिसंबर तक छह गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू को 9.36 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग मिली, जबकि इसका इश्यू साइज 1.55 करोड़ शेयर था। हाई नेट वर्थ इंडिजुअल्स (HNI) ने इस इश्यू में काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अपने आवंटित कोटे के मुकाबले 11 गुना ज्यादा शेयरों की खरीदारी की।

रिटेल इनवेस्टर्स कोटे में IPO को 7.28 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। इस ऑफर का 50 पर्सेंट हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि 15 पर्सेंट हिस्सा HNI और बाकी 35 पर्सेंट हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है।

वड़ोदरा की यह कंपनी क्रायोजेनिक टैक बनाती है और इस IPO के जरिये उसका इरादा 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये शेयरों की बिक्री की जाएगी। प्रमोटर्स सिद्धार्थ जैन, पवन कुमार जैन, नयनतारा जैन और इशिता जैन अपने-अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा, मंजू जैन, लता रूंग्टा, भारती शाह, कुमुद गंगवाल, सुमन अजमेरा और रजनी मोहता भी अपने-अपने शेयर बेचेंगे।

इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर है। यह IPO 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। क्रायोजेनिक इक्विपमेंट एंड सॉल्यूशंस कंपनी इंडस्ट्रियल गैस, लिक्विफाइड नेचुरल गैस, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी, केमिकल, एविएशन और एरोस्पेस जैसी इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी ने 13 दिसंबर को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एंकर बुक के जरिये 437.8 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें