Get App

Inox India IPO : निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, पहले दिन ही 2.79 गुना सब्सक्राइब

Inox India IPO : इश्यू को 4.32 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.54 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 18 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 8:00 PM
Inox India IPO : निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, पहले दिन ही 2.79 गुना सब्सक्राइब
Inox India के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है।

Inox India IPO : क्रायोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली कंपनी Inox India के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इसे पहले दिन कुल 2.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू को 4.32 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.54 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 18 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा।

अलग-अलग कैटेगरी का अपडेट

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 4 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 4.57 गुना

रिटेल निवेशक - 3.61 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें