Inox India IPO : क्रायोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली कंपनी Inox India के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन है। यह इश्यू 61.28 गुना सब्सक्राइब हो गया है। बता दें कि सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इश्यू को 94.84 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.54 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने का है। ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ का जबरदस्त क्रेज है और आज यह 80.30 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
