Get App

Interarch Building Products IPO: ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, एक्सपर्ट्स से जानिए लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा

Interarch Building Products IPO Listing: इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स का आईपीओ अंतिम दिन तक 93.53 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 43.88 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 46.91 लाख शेयर थे। इश्यू के लिए 850-900 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2024 पर 3:44 PM
Interarch Building Products IPO: ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, एक्सपर्ट्स से जानिए लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा
Interarch Building Products IPO: इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली

Interarch Building Products IPO: इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह अंतिम दिन तक 93.53 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट भी कर दिया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को लिस्टिंग का इंतजार है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 26 अगस्त 2024 को NSE और BSE पर होगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 30-40 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं, हालांकि इसके GMP में कुछ गिरावट देखने को मिली है। यह इश्यू 19 अगस्त से 21 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Interarch Building Products की लिस्टिंग पर एक्सपर्ट्स की राय

पेस 360 के को-फाउंडर और मुख्य वैश्विक रणनीतिकार अमित गोयल ने कहा, "FY24 की अर्निंग के आधार पर यह इश्यू पूरी तरह से उचित कीमत पर है। हमें उम्मीद है कि यह लगभग 1260-1280 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट होगा, जिसके चलते लगभग 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन होगा।"

मेहता इक्विटीज के सीनियर VP रिसर्च प्रशांत तापसे ने कहा, "900 रुपये के अपर प्राइस मूल्य बैंड के वैल्यूशन पर इस इश्यू की कीमत इसके वित्तीय प्रदर्शन और मार्केट पोजिशन को देखते हुए उचित थी। हमारा मानना ​​है कि बाजार इंटरआर्क को इसके लीडरशिप के लिए प्रीमियम मल्टीपल दे सकता है।" स्टॉक्सबॉक्स की रिसर्च एनालिस्ट आकृति मेहरोत्रा ​​ने कहा कि पार्टिसिपेंट्स को मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए शेयर को होल्ड करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें