Get App

ग्रांट थॉर्नटन भारत के प्रशांत मेहरा ने कहा, 'FY23 की मार्च तिमाही में गुलजार होगा IPO मार्केट'

साल 2022 की पहली छमाही में 17 कंपनियों ने अपना IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफर) लॉन्च किया था, जिसके जरिए उन्होंने 6 अरब डॉलर जुटाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 5:28 PM
ग्रांट थॉर्नटन भारत के प्रशांत मेहरा ने कहा, 'FY23 की मार्च तिमाही में गुलजार होगा IPO मार्केट'
RBI ने एक महीने के अंदर रेपो रेट में 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बाजार में नकदी की कमी के बावजूद, ग्रांट थॉर्नटन भारत के प्रशांत मेहरा का मानना है कि मौजूदा वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी मार्च तिमाही में IPO बाजार में काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगे।

साल 2022 की पहली छमाही में 17 कंपनियों ने अपना IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफर) लॉन्च किया था, जिसके जरिए उन्होंने 6 अरब डॉलर जुटाया था। इसमें से 2.8 अरब डॉलर अकेले लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने जुटाया था। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था। इसके अलावा पहली छमाही में लॉजिस्टिक कंपनी डेल्हीवेरी और FMCG कंपनी रुचि सोया ने क्रमश: 0.7 अरब डॉलर और 0.6 अरब डॉलर जुटाया था।

हालांकि पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार में भारी अस्थिरता देखी जा रही है, जिसके चलते पेटीएम और एलआईसी सहित कई बड़ी कंपनियों की वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट आई है।

बढ़ती महंगाई और क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल जैसी वजहों ने दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर किया है। RBI ने एक महीने के अंदर अपने प्रमुख नीतिगत दर, रेपो रेट में 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसने निवेशकों को अपना पैसा शेयर बाजारों से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें