कुछ बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन IPO में निवेश के लिए लोन देते हैं। ऐसे लोन को आम तौर पर IPO फाइनेसिंग या IPO फंडिंग कहा जाता है। हालांकि, आप ऐसे लोन हासिल कर सकते हैं या नहीं, यह कई चीजों पर निर्भर करता है, मसलन आपकी क्रेडिट लेने की क्षमता, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की लेंडिंग पॉलिसी और लोन की शर्तें। बहरहाल, इस तरह का लोन लेने से पहले इससे जुड़ी शर्तों और जोखिम को समझना बेहद जरूरी है।
