IPO in 2023 : साल 2023 में कंपनियों द्वारा इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली राशि 52,000 करोड़ रुपये रही। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण इसमें सालाना आधार पर मामूली गिरावट आई है। हालांकि, इस दौरान इश्यू की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक साल 2024 में भी आईपीओ बाजार की मजबूती बने रहने का अनुमान है।
