Get App

IPO in FY25 : 66 आईपीओ कतार में, कुल 72000 करोड़ रुपये जुटाने का होगा इरादा

Upcoming IPO : FY25 में कुल 66 आईपीओ आने वाले हैं, जिनका मकसद कुल 72000 करोड़ रुपये जुटाने का होगा। इनमें से लगभग 25 कंपनियों को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से करीब 27,190 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, अन्य 41 कंपनियां कुल 45,576 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही हैं।

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 2:48 PM
IPO in FY25 : 66 आईपीओ कतार में, कुल 72000 करोड़ रुपये जुटाने का होगा इरादा
आईपीओ निवेशकों को वित्त वर्ष 2025 में भी मुनाफा कमाने के कई मौके मिलेंगे।

IPO in FY25 : आईपीओ निवेशकों को वित्त वर्ष 2025 में भी मुनाफा कमाने के कई मौके मिलेंगे। एनालिस्ट्स का कहना है कि आईपीओ का सिलसिला मौजूदा वित्त वर्ष की शेष अवधि और अगले वित्तीय वर्ष में भी जारी रहने की उम्मीद है। FY25 में कुल 66 आईपीओ आने वाले हैं, जिनका मकसद कुल 72000 करोड़ रुपये जुटाने का होगा। इनमें से लगभग 25 कंपनियों को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से करीब 27,190 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, अन्य 41 कंपनियां कुल 45,576 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही हैं।

बढ़ सकता है एवरेज आईपीओ साइज

प्राइम डेटाबेस के एमडी प्रणव हल्दिया ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस साल प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों मार्केट्स के लिए बड़ा ट्रिगर आम चुनाव हैं, जो मई में होने वाले हैं। कैलेंडर ईयर 2024 में एवरेज आईपीओ साइज बड़ा होने की संभावना है क्योंकि पिछले साल की तुलना में अधिक बड़ी कंपनियां पब्लिक इश्यू लेकर आ रही हैं।

ये कंपनियां जुटाएंगी बड़ा फंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें