IPO मार्केट अगले 4-5 महीने रहेगा गुलजार, ये दिग्गज कंपनियां पेश करेंगी आईपीओ

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईपीओ मार्केट खासकर एसएमई सेगमेंट के आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ी है। इसलिए हर इश्यू कई गुना ओवरसब्सक्राइब हो रहा है। निवेशक शानदार लिस्टिंग गेंस और बाद में शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद में पैसे लगा रहे हैं

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 1:03 PM
आने वाले महीनों में 55 कंपनियों के इश्यू आने वाले हें। ये कंपनियां 68,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में प्राइमरी मार्केट (आईपीओ मार्केट) एसएमई सेक्टर के आईपीओ से गुलजार रहा। एसएमई सेगमेंट में 204 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए पैसे जुटाए। उधर, 76 कंपनियों ने कुल 61,922 करोड़ रुपये जुटाए। खास बात आईपीओ में निवेशकों की बहुत ज्यादा दिलचस्पी रही। एसएमई सेगमेंट के आईपीओ में भी सब्सक्रिप्शन रेट बहुत ज्यादा रहा।

अच्छी लिस्टंग गेंस की उम्मीद में निवेशक लगा रहे पैसे

100 करोड़ रुपये से कम के इश्यू में निवेशकों की तरफ से 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई गई। एनालिस्ट्स का कहना है कि इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पहला, कई इश्यू में शेयरों की लिस्टिंग काफी ज्यादा प्रीमियम पर हुई है। दूसरा, एसएमई सेगमेंट के कई शेयरों का प्रदर्शन लिस्टिंग के बाद बहुत अच्छा रहा है। उधर, कई बड़ी कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी शानदार रही।


इन कंपनियों के आईपीओ ने मार्केट में मचाई धूम

Tata Technology, JSW Infrastructure और Mankind Pharmaceuticals जैसी कंपनियों के आईपीओ ने प्राइमरी मार्केट की चमक बढ़ाई है। कंपनियों के इश्यू जिस तरह से ओवरसब्सक्राइब हो रहे हैं, उससे आईपीओ मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी का पता चलता है। ज्यादा सब्सक्रिप्शन रेशियो से यह संकेत मिलता है कि निवेशकों को अच्छी लिस्टिंग गेंस या शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

अगले कुछ महीनों में 55 कंपनियां आईपीओ पेश कर सकती हैं

FY24 की दूसरी छमाही में लोकसभा चनावों की सरगर्मी के बावजूद आईपीओ मार्केट में फंड जुटाने की कंपनियों की कोशिश पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। पहले के चार चुनावों के सीजन में कंपनियों ने इश्यू से औसत 7,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन, FY24 में कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 60,000 करोड़ रुपये जुटाए। FY25 भी प्राइमरी मार्केट के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। उम्मीद है कि कंपनियां इस मार्केट से करीब 70,000 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। आने वाले महीनों में 55 कंपनियों के इश्यू आने वाले हें। ये कंपनियां 68,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: DEE Piping Systems IPO: एंप्लॉयीज के सपोर्ट पर पहले ही दिन ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे तगड़े संकेत

ये दिग्गज कंपनियां प्राइमरी मार्केट में उतरने के लिए तैयार

इस फाइनेंशियल ईयर में Ola Electric, NSDL, Afcons Infrastructure, Emcure Pharmaceuticals, Hyundai Motor, Baazar Style Retail, Swiggy और Haldiram जैसी बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। ये कंपनियां अगले चार से पांच महीनों के अंदर अपने आईपीओ लॉन्च कर देंगी। इन कंपनियों के इश्यू कई गुना ओवरस्बक्राइब होंगे। कई निवेशक पहले से इन कंपनियों के आईपीओ के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को स्टॉक्स एलॉट की संभावना घट जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।