29 सितंबर से शुरू होने जा रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। इसकी वजह है कि एक, दो नहीं बल्कि 20 नए पब्लिक इश्यू ओपन हो रहे हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से खुले 14 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। नई लिस्टिंग की बात करें तो अगले सप्ताह शेयर बाजार में 26 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। आइए जानते हैं नए IPO की डिटेल...
नए खुल रहे IPO
Glottis IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 307 करोड़ रुपये का इश्यू 29 सितंबर को खुल रहा है। यह 1 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 120-129 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 114 शेयर है। Glottis के शेयर BSE, NSE पर 7 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Om Freight Forwarders IPO: 122.31 करोड़ रुपये साइज वाला पब्लिक इश्यू 29 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। शेयर BSE, NSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। बोली 128-135 रुपये प्रति शेयर के भाव और 111 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकती है।
Fabtech Technologies IPO: 230.35 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 29 सितंबर को खुल रहा है। यह 1 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 7 अक्टूबर को होने वाली है। IPO के लिए प्राइस बैंड 181-191 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 75 शेयर है।
Dhillon Freight Carrier IPO: इसमें 29 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकेगा। साइज 10.08 करोड़ रुपये है। बोली लगाने के लिए प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 अक्टूबर को होगी।
Suba Hotels IPO: यह भी 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी 75.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 105-111 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में 1 अक्टूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 7 अक्टूबर को होगी।
Om Metallogic IPO: 22.35 करोड़ रुपये का यह इश्यू 29 सितंबर को ओपन होगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है। IPO का प्राइस बैंड 86 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है।
Vijaypd Ceutical IPO: कंपनी 19.25 करोड़ रुपये इस इश्यू से कमाना चाहती है। IPO 29 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। IPO प्राइस 35 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 4000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद शेयर NSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Sodhani Capital IPO: यह भी 29 सितंबर को खुलेगा। 1 अक्टूबर तक 51 रुपये के प्राइस पर बोली लगाई जा सकेगी। लॉट साइज 2000 शेयर है। IPO का साइज 10.71 करोड़ रुपये है। शेयर BSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Chiraharit IPO: यह इश्यू 29 सितंबर को खुलेगा और 3 अक्टूबर को बंद होगा। साइज 31.07 करोड़ रुपये, IPO प्राइस 21 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Advance Agrolife IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 192.86 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को ओपन होगा। बोली 95-100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 150 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकेगी। 3 अक्टूबर को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE, NSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Sunsky Logistics IPO: 16.84 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 3 अक्टूबर को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। IPO में 46 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 3000 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं।
Munish Forge IPO: कंपनी 73.92 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 30 सितंबर को खुल रहा है। प्राइस बैंड 91-96 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। 3 अक्टूबर को IPO की क्लोजिंग होने के बाद शेयर NSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Infinity Infoway IPO: यह भी 30 सितंबर को खुलकर 3 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 147-155 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी का इरादा 24.42 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
Zelio E-Mobility IPO: 78.34 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। IPO में 129-136 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 1000 शेयरों के लॉट में निवेश किया जा सकता है।
Valplast Technologies IPO: 28.09 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 30 सितंबर को खुल रहा है। बोली लगाने के लिए भाव 51-54 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। क्लोजिंग 3 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
B.A.G. Convergence IPO: 48.72 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को खुलकर 3 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 82-87 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। लिस्टिंग NSE SME पर 8 अक्टूबर को हो सकती है।
Sheel Biotech IPO: कंपनी 34.02 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू की ओपनिंग 30 सितंबर को होगी और क्लोजिंग 3 अक्टूबर को। शेयर NSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 59-63 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है।
Greenleaf Envirotech IPO: कंपनी 21.90 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 30 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक खुला रहेगा। IPO प्राइस 136 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। Greenleaf Envirotech की लिस्टिंग NSE SME पर 9 अक्टूबर को होने वाली है।
Shipwaves Online IPO: यह भी 30 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक खुलेगा। IPO प्राइस 12 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 10000 शेयर है। कंपनी का इरादा IPO से 56.35 करोड़ रुपये हासिल करने का है। शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
Shlokka Dyes IPO: 63.50 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को ओपन होगा। बोली 95-100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में लगा सकेंगे। 6 अक्टूबर को क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
नए सप्ताह में 29 सितंबर को BSE, NSE पर Ganesh Consumer Products और Atlanta Electricals के शेयर लिस्ट होंगे। इसी दिन NSE SME पर Prime Cable Industries की लिस्टिंग होगी। 30 सितंबर को BSE, NSE पर Solarworld Energy Solutions, Jaro Institute, Seshaasai Technologies और Anand Rathi Share की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE SME पर BharatRohan Airborne Innovations, Aptus Pharma और True Colors के शेयरों की शुरुआत होगी। वहीं NSE SME पर Matrix Geo Solutions, Ecoline Exim के शेयर लिस्ट होंगे।
1 अक्टूबर को BSE, NSE पर Jain Resource Recycling, Epack Prefab Technologies और BMW Ventures लिस्ट होने वाली हैं। इसी दिन BSE SME पर Solvex Edibles, Systematic Industries, Praruh Technologies और Justo Realfintech के शेयर शुरुआत करेंगे। वहीं NSE SME पर Gurunanak Agriculture IPO लिस्ट होगा। 3 अक्टूबर को BSE, NSE पर Jinkushal Industries और Trualt Bioenergy की शुरुआत होगी। इसी दिन BSE SME पर Telge Projects, Earkart, Gujarat Peanut और Chatterbox Technologies के लिस्ट होने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।