Get App

IPOs This Week: 24 फरवरी से शुरू सप्ताह में प्राइमरी मार्केट रहेगा सुस्त; खुलेंगे केवल 2 नए IPO, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: पिछले सप्ताह खुले 3 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाए जा सकेंगे लेकिन ये भी SME सेगमेंट के ही हैं। नए सप्ताह में 24 फरवरी को BSE, NSE पर Quality Power Electrical Equipments के शेयर लिस्ट होंगे। 28 फरवरी को NSE SME पर HP Telecom India के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 1:14 PM
IPOs This Week: 24 फरवरी से शुरू सप्ताह में प्राइमरी मार्केट रहेगा सुस्त; खुलेंगे केवल 2 नए IPO, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट
नए खुल रहे दोनों IPO SME सेगमेंट के हैं।

IPOs This Week: 24 फरवरी से शुरू हो रहा सप्ताह IPO मार्केट के लिए काफी ठंडा रहेगा। इसकी वजह है कि केवल 2 नए पब्लिक इश्यू खुल रहे हैं और उनमें से कोई भी मेनबोर्ड सेगमेंट से नहीं है। वैसे तो पिछले सप्ताह खुले 3 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाए जा सकेंगे लेकिन ये भी SME सेगमेंट के ही हैं। जहां तक नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 5 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। इनमें से एक Quality Power Electrical Equipments मेनबोर्ड सेगमेंट की है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Nukleus Office Solutions IPO: 31.70 करोड़ रुपये का इश्यू 24 फरवरी को खुलकर 27 फरवरी को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 4 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं। इश्यू में पैसा लगाने के लिए प्राइस 234 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 है।

Shreenath Paper IPO: यह 25 फरवरी को खुलेगा और 28 फरवरी को बंद होगा। कंपनी 23.36 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 44 रुपये के भाव पर बोली लगा सकते हैं। लॉट साइज 3000 है। शेयर BSE SME पर 5 मार्च 2025 को लिस्ट हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें