Get App

2024 में भी IPO की बारिश, 27 कंपनियों को SEBI की मंजूरी, 36 इंतजार में

IPO in 2024 : रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 27 कंपनियों को कुल 28,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, अन्य 36 कंपनियों को कुल 40,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार है।

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 2:42 PM
2024 में भी IPO की बारिश, 27 कंपनियों को SEBI की मंजूरी, 36 इंतजार में
IPO निवेशकों के लिए नया साल यानी 2024 भी शानदार साबित हो सकता है।

IPO निवेशकों के लिए नया साल यानी 2024 भी शानदार साबित हो सकता है। दरअसल, इस साल भी कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में निवेशकों को इस साल भी निवेश के भरपूर मौके मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 27 कंपनियों को कुल 28,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, अन्य 36 कंपनियों को कुल 40,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार है।

एक्सपर्ट्स की राय

प्राइम डेटाबेस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव हल्दिया ने कहा, "अगले कुछ महीनों में आम चुनाव के कारण रोक से पहले कई आईपीओ लॉन्च होने चाहिए।" प्राइम डेटाबेस के अनुसार, इन 63 कंपनियों में से 3 नए जमाने की टेक कंपनियां (NATC) हैं। इसमें OYO, डिजिट इंश्योरेंस और फर्स्ट क्राई शामिल हैं, जो करीब 16,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं।

2023 का लेखा-जोखा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें