IPO में कमाई के इस सप्ताह मिलेंगे खूब मौके! 13 SME IPO का होने जा रहा आगाज, जानिए डिटेल

BSE के डेटा के मुताबिक, 2022 में अभी तक स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर कुल 34 आईपीओ लॉन्च हो चुके हैं

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर खासी मजबूत डिमांड रही है, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 21 रहा था

IPOs This Week : बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, दलाल स्ट्रीट के लिए यह सप्ताह खासा व्यस्त रहने जा रहा है। दरअसल इस सप्ताह 13 स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेस (SME) के IPO  प्राइमरी मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हैं। BSE के डेटा के मुताबिक, 2022 में अभी तक स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर कुल 34 आईपीओ का आगाज हुआ है। इस साल बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर खासी मजबूत डिमांड रही है, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 21 रहा था।

आइसोलेशन एनर्जी आईपीओ

Isolation Energy IPO : यह IPO 26 सितंबर को खुल चुका है और 29 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी की IPO के जरिये 22.16 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसका प्राइस बैंड 36-38 रुपये प्रति शेयर है।


कंपनी इससे मिले फंड को अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में इस्तेमाल करेगी।

Tata Steel का मेगा मर्जर प्लान: निवेशकों के लिए यह खबर अच्छी या बुरी? जानिए प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों की राय

कॉनकोर्ड कंट्रोल सिस्टम आईपीओ

Concord Control Systems IPO :  यह IPO मंगलवार, 27 दिसंबर को लॉन्च होगा और 29 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन किया जा सकेगा। IPO के जरिये पूरी तरह नए इश्यू जारी किए जा सकेंगे और कंपनी अपर प्राइस बैंड पर 8.32 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 53-55 रुपये प्रति शेयर है।

कार्गोट्रांस मैरीटाइम आईपीओ

​Cargotrans Maritime IPO : 4.59 करोड़ रुपये का यह इश्यू 26 सितंबर को खुल चुका है। 45 रुपये के इस इश्यू के लिए इनवेस्टर्स 3,000 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। यह इश्यू बीएसई पर लिस्ट होगा।

साइबर मीडिया रिसर्च एंड सर्विसेज आईपीओ

Cyber Media Research & Services IPO : मार्केट रिसर्च कंपनी का इश्यू 27 सितंबर को खुलेगा। 12.66 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कम से 800 इक्विटी शेयर की लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राइस बैंड 171-180 रुपये है। शेयर एनएसई पर लिस्ट होगा।

इंडोन्ग टी आईपीओ

Indong Tea IPO :  Indong Tea का 12.35 करोड़ रुपये का इश्यू 27 सितंबर को खुलेगा। 26 रुपये के प्राइस वाले इस इश्यू में कम से कम 4,000 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

लॉयड्स लक्जरीस आईपीओ

LLoyds Luxuries IPO : 22.88 करोड़ का यह इश्यू 8 सितंबर को खुलेगा। इसके शेयर एनएसई पर लिस्ट होंगे।

शेयर बाजार शॉर्ट टर्म में भारी उतार-चढ़ाव के जोखिमों से भरा है, क्या करें निवेशक

माघ एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग सर्विसेज आईपीओ

Maagh Advertising & Marketing Services IPO : 8.66 करोड़ रुपये का यह इश्यू 26 सितंबर को खुल चुका है।  60 रुपये के इश्यू प्राइस पर न्यूनतम 2,000 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसके शेयर बीएसई पर लिस्ट होंगे।

क्यूएमएस मेडिकल अलायड सर्विसेज आईपीओ

QMS Medical Allied Services IPO : 54 करोड़ रुपये का यह इश्यू 27 सितंबर को खुलेगा। 121 रुपये के इश्यू प्राइस वाले न्यूनतम 1,000 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर एनएसई पर लिस्ट होंगे।

रीटेक इंटरनेशनल कार्गो एंड कूरियर

Reetech International Cargo & Courier IPO : कोयले की आपूर्ति करने वाली कंपनी का आईपीओ 11.11 करोड़ रुपये का है, जो 27 सितंबर को खुलेगा। इश्यू प्राइस 105 रुपये है।

सिलिकन रेंटल सॉल्युशंस आईपीओ

Silicon Rental Solutions IPO :  20.09 करोड़ रुपये का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 28 सितंबर को खुलेगा। इसका इश्यू प्राइस 78 रुपये है।

स्टीलमैन टेलीकॉम आईपीओ

Steelman Telecom IPO : 24.72 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 26 सितंबर को खुलेगा। इसका इश्यू प्राइस 96 रुपये है। यह शेयर बीएसई पर लिस्ट होगा।

स्वास्तिक पाइप आईपीओ

Swastik Pipe IPO : इस पाइप मैन्युफैक्चरर और सप्लायर कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर को खुलेगा। 57.59 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 97-100 रुपये है। इश्यू एनएसई पर लिस्ट होगा।

ट्राइडेंट लाइफटाइम आईपीओ

Trident Lifeline IPO : इस फार्मा कंपनी का आईपीओ 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका साइज 33.57 करोड़ रुपये का है। इश्यू प्राइस 101 रुपये है। यह बीएसई पर लिस्ट होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।