IPO this week : प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते भी सुस्ती बनी रहेगी। यह लगातार दूसरा हफ्ता होगा, जब मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया आईपीओ नजर नहीं आएगा। हालांकि, इस हफ्ते टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आने वाला है। भारी कर्ज में डूबी कंपनी अगले हफ्ते अपना ₹18,000 करोड़ का FPO लॉन्च करेगी। SME सेगमेंट में इस हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ आएंगे, जिनमें रामदेवबाबा सॉल्वेंट और ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज शामिल हैं। इसके साथ ही दो कंपनियों तीर्थ गोपीकॉन और डीजीसी केबल्स एंड वायर्स की लिस्टिंग भी होने वाली है।
