IPO This Week: 8 दिसंबर से शुरू हफ्ते में 12 नए पब्लिक इश्यू, 16 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPO: Wakefit Innovations IPO इश्यू 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। ICICI Prudential AMC IPO 12 दिसंबर को खुलेगा। नए सप्ताह में लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से 3 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

अपडेटेड Dec 06, 2025 पर 12:30 PM
Story continues below Advertisement
पहले से खुले 5 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा।

8 दिसंबर से शुरू हो रहा सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिए काफी जोश भरा रहने वाला है। नए सप्ताह में 12 नए IPO खुल रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा पहले से खुले 5 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये सभी SME सेगमेंट से हैं। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में 16 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Wakefit Innovations IPO: कंपनी ₹1,288.89 करोड़ जुटाना चाहती है। मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹185-₹195 प्रति शेयर और लॉट साइज 76 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 15 दिसंबर को हो सकती है।


Corona Remedies IPO: ₹655.37 करोड़ का इश्यू 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। बोली ₹1008-₹1062 प्रति शेयर के भाव पर और 14 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयर BSE, NSE पर 15 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

K. V. Toys India IPO: ₹40.15 करोड़ का इश्यू 8 दिसंबर को खुल रहा है और 10 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹227-₹239 प्रति शेयर है। लॉट साइज 600 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 15 दिसंबर को लिस्ट हो सकती है।

Prodocs Solutions IPO: इस इश्यू का साइज ₹27.60 करोड़ है। यह 8 दिसंबर को खुलेगा। बोली लगाने के लिए भाव ₹131-₹138 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। 10 दिसंबर को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 15 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Riddhi Display Equipments IPO: ₹24.68 करोड़ रुपये का इश्यू 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा। प्राइस बैंड ₹95-₹100 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 15 दिसंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Nephrocare Health IPO: ₹871.05 करोड़ का मेनबोर्ड IPO 10 दिसंबर को खुल रहा है। प्राइस बैंड ₹438-₹460 प्रति शेयर और लॉट साइज 32 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 12 दिसंबर को होगी। लिस्टिंग BSE, NSE पर 17 दिसंबर को हो सकती है।

Park Medi World IPO: ₹920 करोड़ का यह इश्यू भी 10 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। बोली ₹154-₹162 प्रति शेयर के भाव पर और 92 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी BSE, NSE पर 17 दिसंबर को लिस्ट हो सकती है।

Unisem Agritech IPO: यह 10 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ₹21.45 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली ₹63-₹65 प्रति शेयर के भाव पर और 2,000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयर BSE SME पर 17 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Shipwaves Online IPO: ₹56.35 करोड़ का इश्यू 10 दिसंबर को खुल रहा है। क्लोजिंग 12 दिसंबर को होगी। IPO प्राइस ₹12 प्रति शेयर और लॉट साइज 10,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 17 दिसंबर को हो सकती है।

Pajson Agro India IPO: यह 11 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹112-₹118 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी ₹74.45 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर BSE SME पर 18 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

ICICI Prudential AMC IPO: यह 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू के साइज, प्राइस बैंड और लॉट साइज की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 19 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Ashwini Container Movers IPO: यह ₹71 करोड़ का इश्यू है। ओ​पनिंग 12 दिसंबर को होगी और क्लोजिंग 16 दिसंबर को। बोली ₹135-₹142 प्रति शेयर के भाव पर और 1,000 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकेगी। शेयर NSE SME पर 19 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 8 दिसंबर को BSE SME पर Astron Multigrain, Ravelcare की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Invicta Diagnostic, Speb Adhesives, Clear Secured की लिस्टिंग होने वाली है। 9 दिसंबर को BSE SME पर Helloji Holidays और NSE SME पर Neochem Bio के शेयर शुरुआत कर सकते हैं। 10 दिसंबर को BSE, NSE पर Meesho, Aequs और Vidya Wires के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Shri Kanha Stainless की लिस्टिंग होगी। 11 दिसंबर को BSE SME पर Luxury Time, Western Overseas Study Abroad की लिस्टिंग होगी। 12 दिसंबर को BSE SME पर Methodhub Software और NSE SME पर ScaleSauce, Flywings Simulator Training के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे।

Zepto बनी पब्लिक लिमिटेड कंपनी, 2026 में आने वाला है IPO

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।