रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश होने जा रहा है। इस मौके पर शेयर बाजार रविवार के दिन भी खुले रहेंगे। बजट वीक में 3 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। ये सभी SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो 5 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
