IPOs Next Week: सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल थोड़ी कम रहेगी। नए सप्ताह में मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट में 1-1 नया IPO खुलने वाला है। इस तरह केवल 2 नए IPO रहेंगे। इसके अलावा पहले से ओपन 2 पब्लिक इश्यू में भी पैसा लगाने का मौका रहेगा। जहां तक लिस्टिंग का सवाल है तो अगले सप्ताह मेनबोर्ड सेगमेंट में 1 कंपनी शेयर बाजार में शुरुआत करेगी। साथ ही SME सेगमेंट की 7 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे। नए सप्ताह में 20 मई को महाराष्ट्र में चुनाव के चलते शेयर बाजार बंद है। आइए जानते हैं नए सप्ताह में कौन से नए IPO खुलने जा रहे हैं और किन कंपनियों की लिस्टिंग है...
