Get App

IPOs Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे हैं 5 IPO, 3 कंपनियां होने वाली हैं लिस्ट

आने वाले सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में Blue Jet Healthcare का IPO आ रहा है। बाकी 4 IPO, SME सेगमेंट के हैं। पिछले सप्ताह 3 नए IPO खुले थे, जो कि पिछले सप्ताह ही बंद हो चुके हैं। 23 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 3 कंपनियों के शेयर मार्केट में डेब्यू करने की उम्मीद है। ये कंपनियां IRM एनर्जी, वुमनकार्ट और Arvind and Company Shipping Agencies हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 22, 2023 पर 1:09 PM
IPOs Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे हैं 5 IPO, 3 कंपनियां होने वाली हैं लिस्ट
2 कंपनियां अगले सप्ताह से शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।

IPOs Next Week: 23 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 IPO प्राइमरी मार्केट में दस्तक देंगे। आने वाले सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में Blue Jet Healthcare का IPO आ रहा है। बाकी 4 IPO, SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा 3 कंपनियां अगले सप्ताह से शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। पिछले सप्ताह 3 नए IPO खुले थे, जो कि IRM एनर्जी, वुमनकार्ट और राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स के थे। ये तीनों IPO पिछले सप्ताह ही बंद हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि नए सप्ताह में आने वाले IPO कौन से हैं और लिस्ट होने वाली कंपनियां कौन सी हैं...

Blue Jet Healthcare IPO

25 अक्टूबर को खुल रहे ब्लू जेट हेल्थकेयर के IPO के लिए प्राइस बैंड 329-346 रुपये प्रति शेयर रहेगा। कंपनी का मकसद इस पब्लिक इश्यू से 840 करोड़ रुपये जुटाना है। IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर्स की ओर से 2.42 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। निवेशक IPO में 27 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ब्लू जेट हेल्थकेयर दवाओं के लिए कच्चा माल बनाती है। एंकर निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू को 23 अक्टूबर को खोला जाएगा।

On Door Concepts IPO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें