Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में अगले सप्ताह भी हलचल देखने को मिलेगी, हालांकि यह थोड़ी कम रहेगी। इसकी वजह है कि नए शुरू हो रहे सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया IPO नहीं होगा। हालांकि SME सेगमेंट में 6 IPO रहेंगे। जहां तक शेयर बाजारों में लिस्टिंग की बात है तो टाटा टेक्नोलॉजिज समेत मेनबोर्ड सेगमेंट की 5 कंपनियां और SME सेगमेंट की 2 कंपनियां नए सप्ताह में शेयर बाजारों में एंट्री करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि नए सप्ताह में आने वाले IPO कौन से हैं और लिस्ट होने वाली कंपनियां कौन सी हैं...
Deepak Chemtex का IPO 29 नवंबर को खुलेगा और 1 दिसंबर को बंद होगा। इसका साइज 23.04 करोड़ रुपये है। इसमें 28.8 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। Deepak Chemtex IPO के लिए प्राइस बैंड 76-80 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयरों का है।
यह IPO 29 नवंबर को खुलेगा और 1 दिसंबर को बंद होगा। AMIC Forging का प्लान अपने पब्लिक इश्यू से 34.80 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 27.62 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। IPO के लिए प्राइस बैंड 121-126 रुपये प्रति शेयर है। बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयरों का है।
यह पब्लिक इश्यू 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक खुला रहेगा। इसका साइज 10.25 करोड़ रुपये है और इश्यू में 56.96 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। Net Avenue Technologies IPO के लिए प्राइस बैंड 16-18 रुपये प्रति शेयर है। बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 8000 शेयर रखा गया है।
Graphisads का IPO 30 नवंबर को खुलेगा और 5 दिसंबर को बंद होगा। इसक साइज 53.41 करोड़ रुपये है। इसमें 48.12 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। Graphisads IPO के लिए प्राइस बैंड 111 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है।
Marinetrans India का IPO 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक खुला रहेगा। IPO के लिए फिक्स्ड प्राइस बैंड 26 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू का साइज 10.92 करोड़ रुपये है और इसमें 42 लाख नए शेयर जारी होंगे। Marinetrans India IPO में बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 4000 शेयरों का है।
24 नवंबर को खुला यह पब्लिक इश्यू 29 नवंबर को बंद होगा। 40.76 करोड़ रुपये साइज के इस IPO में 47.39 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। Swashthik Plascon IPO के लिए प्राइस बैंड 80-86 रुपये प्रति शेयर है। मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयरों का है।
इन 7 कंपनियों की है लिस्टिंग
नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 5 कंपनियों- टाटा टेक्नोलोजिज, IREDA, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी की लिस्टिंग होगी। वहीं SME सेगमेंट में Arrowhead Seperation Engineering की लिस्टिंग BSE SME पर 28 नवंबर को और Rocking Deals Circular Economy की लिस्टिंग NSE Emerge पर 30 नवंबर को होगी।