IPOs Next Week: अगले हफ्ते 7 IPO में रहेगा पैसा लगाने का मौका, 8 कंपनियां हो सकती हैं लिस्ट

पहले से खुले IPO की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO है। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में सेलो वर्ल्ड शेयर बाजार में 6 नवंबर को दस्तक दे सकती है। कहा जा रहा है कि इसके शेयर 22-25 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। वहीं मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer 10 नवंबर को लिस्ट हो सकती है

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 3:33 PM
लिस्ट में मेनबोर्ड और SME, दोनों तरह के IPO शामिल हैं।

IPOs Next Week: प्राइमरी मार्केट एक्टिविटीज में 6 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह भी तेजी रहने वाली है। दिवाली से पहले के इस सप्ताह में निवेशकों के पास 7 कंपनियों के IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। इनमें 4 नए इश्यू होंगे और 3 पहले से खुले इश्यू हैं। लिस्ट में मेनबोर्ड और SME, दोनों तरह के IPO शामिल हैं। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में मेनबोर्ड और SME सेगमेंट की 8 कंपनियां शेयर मार्केट में डेब्यू कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि नए सप्ताह में आने वाले IPO कौन से हैं और लिस्ट होने वाली कंपनियां कौन सी हैं...

मेनबोर्ड सेगमेंट

नए शुरू हो रहे सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में दो नए IPO- Protean eGov Technologies और ASK Automotive आ रहे हैं। Protean eGov Technologies IPO 6 नवंबर को खुलेगा और 8 नवंबर को बंद होगा। IPO के लिए प्राइस बैंड 752-792 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। IPO से कंपनी की 490.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। वहीं ASK Automotive के 7 नवंबर से खुल रहे IPO के लिए प्राइस बैंड 268-282 रुपये प्रति शेयर रहेगा। कंपनी का प्लान अपर प्राइस बैंड पर 833.91 करोड़ रुपये जुटाने का है।


SME सेगमेंट

SME सेगमेंट में रोक्स हाईटेक और सनरेस्ट लाइफसाइंस के IPO 7 नवंबर को खुल रहे हैं और 9 नवंबर को बंद होंगे। रोक्स हाईटेक IPO का साइज 54.49 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड 80-83 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। सनरेस्ट लाइफसाइंस के IPO का प्राइस बैंड 84 रुपये प्रति शेयर और साइज 10.85 करोड़ रुपये है।

पहले से खुले IPO

पहले से खुले IPO की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO है। यह 3 नवंबर को खुला था और 7 नवंबर को बंद होने वाला है। इसके लिए प्राइस बैंड 60 रुपये प्रति शेयर है। वहीं SME सेगमेंट में बाबा फूड प्रोसेसिंग इंडिया और माइक्रोप्रो सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के IPO हैं। इनका प्राइस बैंड क्रमश: 76 और 81 रुपये है। ये दोनों IPO भी 7 नवंबर को बंद हो जाएंगे।

Multibagger Stock: ₹50000 के बन गए ₹1.30 करोड़, इस शेयर ने ​10 साल में दिया 26000% का रिटर्न

कौन सी कंपनियां होंगी लिस्ट

जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में सेलो वर्ल्ड शेयर बाजार में 6 नवंबर को दस्तक दे सकती है। कहा जा रहा है कि इसके शेयर 22-25 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। वहीं मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer 10 नवंबर को लिस्ट हो सकती है। लिस्ट हो सकने वाली बाकी की 6 कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। इनमें 8 नवंबर को KK Shah Hospitals, BSE SME पर और SAR Televenture, NSE SME पर एंट्री कर सकती है। 9 नवंबर को Maitreya Medicare Limited के शेयर NSE SME पर, Transteel Seating Technologies के शेयर NSE SME पर और Vrundavan Plantation के शेयर BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं। Mish Designs की लिस्टिंग BSE SME पर 10 नवंबर को हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।