Get App

IPOs Of FY24: मौजूदा वित्त वर्ष में 75 कंपनियों ने इश्यू के जरिये जुटाए 61,000 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2024 में 75 कंपनियों के IPO आए। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, इन 75 कंपनियों ने अपने-अपने इश्यू के जरिये 61,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुटाए। सालाना आधार पर इसमें 19% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में LIC का मेगा IPO आया था और अगर इसे छोड़ दिया जाए, तो बढ़ोतरी का आंकड़ा 58 पर्सेंट तक पहुंच जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2024 पर 4:01 PM
IPOs Of FY24: मौजूदा वित्त वर्ष में 75 कंपनियों ने इश्यू के जरिये जुटाए 61,000 करोड़ रुपये
इन कंपनियों की तरफ से IPO लाने का मुख्य मकसद कर्ज कम करने के लिए फंड जुटाना था।

वित्त वर्ष 2024 में 75 कंपनियों के IPO आए। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, इन 75 कंपनियों ने अपने-अपने इश्यू के जरिये 61,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुटाए। सालाना आधार पर इसमें 19% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में LIC का मेगा IPO आया था और अगर इसे छोड़ दिया जाए, तो बढ़ोतरी का आंकड़ा 58 पर्सेंट तक पहुंच जाता है।

IPO के जरिये जुटाए गए फंडों में 20 पर्सेंट रकम प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल द्वारा शेयरों की बिक्री से हासिल हुई। इसके अलावा, 29% फंड ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री से मिला। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024 में 47 पर्सेंट फंड यानी तकरीबन 29,000 करोड़ रुपये नए इक्विटी शेयर जारी कर जुटाए गए। पर्सेंट के लिहाज से यह आंकड़ा पिछले 7 साल में सबसे ज्यादा है।

कंपनियों ने फंडों का इस्तेमाल किस तरह किया?

इन कंपनियों की तरफ से IPO लाने का मुख्य मकसद कर्ज कम करने के लिए फंड जुटाना था। इसके अलावा, IPO से जुटाए गए फंड के एक हिस्से का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया गया। कुल 75 में से 22 IPO को 50 गुना से भी ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। साथ ही, 32 IPO का सब्सक्रिप्शन 10 से 50 गुना तक रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें