मई में IPO की बहार, इस महीने अब तक 5 इश्यू से जुटाई गई 9,600 करोड़ से ज्यादा रकम

मई में IPO के जरिये 9,600 करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई, जो पिछले 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। इस बीच, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का सिलसिला भी जारी है। मई में अब तक 5 कंपनियां ने IPO के जरिये कुल 9,606.15 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो सितंबर 2023 के बाद प्राइमरी मार्केट में सबसे ज्यादा फंड जुटाने का मामला है

अपडेटेड May 22, 2024 पर 3:28 PM
Awfis स्पेस सॉल्यूशंस का सब्सक्रिप्शन 22 मई को खुला है और 27 मई को बंद हो जाएगा।

मई में IPO के जरिये 9,600 करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई, जो पिछले 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। इस बीच, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का सिलसिला भी जारी है। मई में अब तक 5 कंपनियां ने IPO के जरिये कुल 9,606.15 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो सितंबर 2023 के बाद प्राइमरी मार्केट में सबसे ज्यादा फंड जुटाने का मामला है। मई में जुटाए गए कुल फंड में से 64 पर्सेंट यानी 6,200 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल से जुटाए गए, जबकि 3,404 करोड़ रुपये जुटाने के लिए नए शेयर जारी किए गए।

मई में IPO से रकम जुटाने वाली चार कंपनियों का इश्यू 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा था। आधार हाउसिंग फाइनेंस का IPO 3,000 करोड़ रुपये का था। इसके बाद गो डिजिटल जनरल इंश्योरेंस और इंडिजेन लिमिटेड ने क्रमशः 2,615 करोड़ और 1,842 करोड़ रुपये जुटाए थे। चौथे नंबर पर

TBK टेक लिमिटेड थी, जिसने तकरीबन 1,550 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Awfis स्पेस सॉल्यूंश का सब्सक्रिप्शन 22 मई को खुला है और यह 27 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी IPO के जरिये 598.93 करोड़ रुपये जुटाएगी। ऊपर जिन 4 IPO के बारे में बताया गया है, उनमें से सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन TBO टेक लिमिटेड को मिला। इस कंपनी को 86.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके बाद इंडिजेन लिमिटेड को 70.3 गुना और आधार हाउसिंग फाइनेंस को 26.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।


गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस को 9.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कंपनियों को लिस्ट करने की होड़ मची है, क्योंकि चुनाव नतीजों की वजह से शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।