13 अप्रैल से शुरू हो रहा सप्ताह भी IPO के लिहाज से सुस्त रहने वाला है। देश में केवल 2 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में पैसे लगाने का मौका भी रहेगा। ये दोनों मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात करें नए सप्ताह में सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। दोनों कंपनियां SME सेगमेंट की हैं और एक ही दिन लिस्ट होने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Citius Transnet InvIT IPO: इस इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का पब्लिक इश्यू 17 अप्रैल को खुलेगा और 21 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ₹1340 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। IPO के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है। क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है, लिस्टिंग BSE, NSE पर 24 अप्रैल को हो सकती है।
Mehul Telecom IPO: यह 17 अप्रैल को खुल रहा है। साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज अभी तय नहीं है। क्लोजिंग 21 अप्रैल को होने वाली है। इसके बाद अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 24 अप्रैल को अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
Om Power Transmission IPO: ₹150.06 करोड़ का यह इश्यू 9 अप्रैल को खुला था और 13 अप्रैल को बंद होने वाला है। इसे अभी तक 71 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹166-₹175 प्रति शेयर है। लॉट साइज 85 शेयर है। इश्यू के बंद होने के बाद अलॉटमेंट 15 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 17 अप्रैल को होने वाली है।
Propshare Celestia IPO: यह प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट REIT की तीसरी स्कीम है। कंपनी ₹244.65 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू की ओपनिंग 10 अप्रैल को हुई थी और अभी तक यह 47 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹10,00,000-₹10,50,000 प्रति शेयर है। क्लोजिंग 16 अप्रैल को होगी। अलॉटमेंट 17 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग BSE पर 24 अप्रैल को हो सकती है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 13 अप्रैल को BSE SME पर Emiac Technologies और Safety Controls की लिस्टिंग होने वाली है। Emiac Technologies का ₹31.75 करोड़ का पब्लिक इश्यू 3.22 गुना भरकर बंद हुआ है। का ₹48 करोड़ का IPO 1.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।