20 अप्रैल से शुरू हो रहा सप्ताह IPO के लिहाज से बेहद सुस्त रहने वाला है। देश में केवल एक नया IPO खुलने जा रहा है, वह भी SME सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में पैसे लगाने का मौका भी रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात करें तो नए सप्ताह में दो कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
Leapfrog Engineering IPO: ₹88.51 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 23 अप्रैल को खुलेगा और 27 अप्रैल को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹21-₹23 प्रति शेयर है। लॉट साइज 6,000 शेयर है। IPO में ₹79.60 करोड़ के 3.46 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹8.91 करोड़ के 39 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 28 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 30 अप्रैल को हो सकती है।
Citius Transnet Investment Trust IPO: ₹1105 करोड़ का यह इश्यू 17 अप्रैल को खुला था और 21 अप्रैल को बंद हो जाएगा। अभी तक इसे 69 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹99-₹100 प्रति शेयर है। क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 24 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 29 अप्रैल को हो सकती है।
Mehul Telecom IPO: कंपनी ₹27.73 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भी 17 अप्रैल को खुला था और 21 अप्रैल को बंद होने वाला है। इसमें ₹96-₹98 प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। इश्यू अभी तक 3.64 गुना सब्सक्राइब हुआ है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है, जिसके बाद शेयर BSE SME पर 24 अप्रैल को शुरुआत कर सकते हैं।
नए सप्ताह में 24 अप्रैल को BSE पर Propshare Celestia IPO की लिस्टिंग होने वाली है। यह प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट REIT की तीसरी स्कीम है। IPO ₹244.65 करोड़ का रहा और इसे 1.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसी तारीख को BSE SME पर Mehul Telecom के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। IPO साइज ₹27.73 करोड़ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।