9 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 3 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों SME सेगमेंट के हैं। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 4 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Rajputana Stainless IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹254.98 करोड़ का यह इश्यू 9 मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹116-₹122 प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 16 मार्च को हो सकती है।
Innovision IPO: यह 10 मार्च को खुलेगा और 12 मार्च को बंद होगा। कंपनी ₹322.84 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹521-₹548 प्रति शेयर और लॉट साइज 27 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 17 मार्च को लिस्ट होने वाले हैं।
Apsis Aerocom IPO: यह 11 मार्च को खुलेगा। इसमें ₹104-₹110 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी का इरादा ₹35.77 करोड़ जुटाने का है। 13 मार्च को IPO बंद होने के बाद शेयर NSE SME पर 18 मार्च को शुरुआत कर सकते हैं।
Raajmarg Infra Investment Trust IPO: ₹6,000 करोड़ का इश्यू 11 मार्च को खुलेगा और 13 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹99-₹100 प्रति शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 24 मार्च को हो सकती है।
Elfin Agro India IPO: यह 5 मार्च को खुला था और 9 मार्च को बंद हो जाएगा। यह फुली सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ₹25.03 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO प्राइस ₹47 प्रति शेयर और लॉट साइज 3,000 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 12 मार्च को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Srinibas Pradhan Constructions IPO: ₹20.32 करोड़ का इश्यू 6 मार्च को खुला था और 10 मार्च को बंद होगा। इसे अभी तक 9 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹91-₹98 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 13 मार्च को शुरुआत कर सकते हैं।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 9 मार्च को NSE SME पर Acetech E-Commerce की लिस्टिंग होने वाली है। 11 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में SEDEMAC Mechatronics के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। 12 मार्च को BSE SME पर Elfin Agro India की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसके बाद 13 मार्च को NSE SME पर Srinibas Pradhan Constructions के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।