23 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 7 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 3 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इसमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 4 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Tipco Engineering IPO: ₹60.55 करोड़ का इश्यू 23 मार्च को खुल रहा है और 25 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹84-₹89 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 1 अप्रैल को हो सकती है।
Sai Parenteral's IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में यह 24 मार्च को खुलेगा और क्लोजिंग 27 मार्च को होगी। बोली ₹372-₹392 प्रति शेयर के भाव पर और 38 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों के NSE और BSE पर 2 अप्रैल को लिस्ट होने की उम्मीद है। कंपनी ₹408.79 करोड़ जुटाना चाहती है।
Amir Chand Jagdish Kumar IPO: ₹440 करोड़ का इश्यू 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹201-₹212 प्रति शेयर और लॉट साइज 70 शेयर है। कंपनी BSE, NSE पर 2 अप्रैल को लिस्ट हो सकती है।
Powerica IPO: यह भी 24 मार्च को खुलेगा। इसमें 27 मार्च तक ₹375-₹395 प्रति शेयर के भाव पर और 37 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा ₹1,100 करोड़ जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 2 अप्रैल को होने वाली है।
Highness Microelectronics IPO: कंपनी ₹21.67 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹114-₹120 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 2 अप्रैल को अपनी शुरुआत कर सकती है।
Vivid Electromech IPO: यह इश्यू 25 मार्च को ओपन होगा। क्लोजिंग 30 मार्च को होगी। कंपनी ₹130.54 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹528-₹555 प्रति शेयर और लॉट साइज 240 शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 6 अप्रैल को होने वाली है।
Emiac Technologies IPO: यह 27 मार्च को खुलेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा। प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है। शेयर BSE SME पर 13 अप्रैल को लिस्ट हो सकते हैं।
Speciality Medicines IPO: ₹29.14 करोड़ का इश्यू 20 मार्च को खुला था और 24 मार्च को बंद होगा। इसे अभी तक 84 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹117-₹124 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 30 मार्च को हो सकती है।
Central Mine Planning IPO: ₹1,842.12 करोड़ का पब्लिक इश्यू 20 मार्च को खुला था और 24 मार्च को क्लोज होगा। यह अभी तक 7 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹163-₹172 प्रति शेयर और लॉट साइज 80 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 30 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 23 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Innovision की लिस्टिंग होने वाली है। 24 मार्च को BSE, NSE पर GSP Crop Science और Raajmarg Infra Investment Trust लिस्ट हो सकते हैं। 25 मार्च को BSE SME पर Novus Loyalty के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।