2 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 3 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। दोनों SME सेगमेंट के हैं। जहां तक नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में 9 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 4 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
SEDEMAC Mechatronics IPO: ₹1,087.45 करोड़ का इश्यू 4 मार्च को खुल रहा है। इसमें 6 मार्च तक ₹1,287-₹1,352 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर और 11 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 11 मार्च को होने की उम्मीद है।
Elfin Agro India IPO: ₹25.03 करोड़ का इश्यू 5 मार्च को खुलेगा और 9 मार्च को बंद होगा। IPO प्राइस ₹47 प्रति शेयर और लॉट साइज 3,000 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 12 मार्च को लिस्ट होगी।
Srinibas Pradhan Constructions IPO: ₹20.32 करोड़ का पब्लिक इश्यू 6 मार्च को खुलेगा और 10 मार्च को बंद होगा। बोली ₹91-₹98 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयर NSE SME पर 13 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं।
Acetech E-Commerce IPO: यह 27 फरवरी को खुला था और 4 मार्च को बंद होगा। कंपनी ₹48.95 करोड़ जुटाना चाहती है। इस इश्यू को अभी तक 26 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹106-₹112 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी NSE SME पर 9 मार्च को लिस्ट हो सकती है।
Striders Impex IPO: ₹36.29 करोड़ का इश्यू 26 फरवरी को खुला था और 2 मार्च को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹71-₹72 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। अभी तक यह इश्यू 0.96 प्रतिशत भरा है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 6 मार्च को होने की उम्मीद है।
नए हफ्ते में किन कंपनियों की लिस्टिंग
नए सप्ताह में 2 मार्च को BSE, NSE पर Shree Ram Twistex और Clean Max Enviro Energy Solutions की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE SME पर Kiaasa Retail, Accord Transformer & Switchgear और NSE SME पर Mobilise App की लिस्टिंग होगी। 4 मार्च को BSE, NSE पर PNGS Reva Diamond Jewellery के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 5 मार्च को BSE, NSE पर Omnitech Engineering लिस्ट हो सकती है। इसी दिन NSE SME पर Yaap Digital के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। 6 मार्च को NSE SME पर Striders Impex की लिस्टिंग की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।