IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का IPO आज 21 नवंबर 2023 को खुल गया है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक यह इश्यू 1.95 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 92.03 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 47.09 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 23 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2,150.21 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 30-32 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यहां हमने सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
