Get App

IRM Energy IPO : 18 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, 545 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा

IRM Energy के आईपीओ के तहत 1.08 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशक कम से कम 29 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम 13920 रुपये का निवेश करना होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 2:58 PM
IRM Energy IPO : 18 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, 545 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा
IRM Energy का आईपीओ कल यानी 18 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

IRM Energy का IPO कल यानी 18 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह सप्ताह का पहला मेनबोर्ड आईपीओ होगा। कंपनी ऑफर के जरिए 545.4 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एंकर निवेशकों के लिए यह ऑफर आज यानी 17 अक्टूबर को खुल गया है। निवेशकों के पास इसमें 20 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा। गुजरात स्थित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्राइस बैंड 480-505 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल दी है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

IRM Energy के आईपीओ के तहत 1.08 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशक कम से कम 29 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम 13920 रुपये का निवेश करना होगा। अपर प्राइस बैंड पर बोली राशि बढ़कर 14,645 रुपये हो जाएगी। एचडीएफसी बैंक और बीओबी कैपिटल मार्केट्स इश्यू के बुक-रनिंग मैनेजर हैं और रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें