Get App

Ixigo IPO: आज 18 जून को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा? ग्रे मार्केट से क्या मिल रहा है संकेत

Le Travenues Technology IPO Listing: IPO में 120 करोड़ रुपये के 1.29 करोड़ नए शेयर जारी हुए और 620.10 करोड़ रुपये के 6.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने 23 फंड हाउस को 93 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 3.58 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 18, 2024 पर 1:48 AM
Ixigo IPO: आज 18 जून को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा? ग्रे मार्केट से क्या मिल रहा है संकेत
Le Travenues Technology को 2007 में लॉन्च किया गया।

Ixigo IPO: ट्रैवल टेक्नोलॉजी फर्म Ixigo की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology का IPO 98.10 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। इस इश्यू में 10 जून से लेकर 12 जून तक पैसे लगाने का मौका रहा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 106.73 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 110.25 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 53.95 गुना सब्स​क्राइब हुआ। अब कंपनी के शेयर 18 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

investorgain.com के मुताबिक, Ixigo के शेयर ग्रे मार्केट में अपर प्राइस बैंड 93 रुपये से 29 रुपये या 31.18 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयर 122 रुपये की कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर, स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने 23 फंड हाउस को 93 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 3.58 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए।

2007 में लॉन्च हुई कंपनी

Le Travenues Technology को 2007 में लॉन्च किया गया। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी की व​र्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए, टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस में निवेश के लिए, अधिग्रहणों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें