Jainik Power and Cables IPO: 17 जून को होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस और जानिए लेटेस्ट GMP

Jainik Power and Cables IPO: जैनिक पावर एंड केबल्स का 51.30 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से 46.63 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू था। आईपीओ का प्राइस बैंड 100 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था

अपडेटेड Jun 15, 2025 पर 8:26 PM
जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड के शेयर 17 जून को NSE Emerge पर लिस्ट होने वाले हैं

Jainik Power and Cables IPO: जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड का IPO 10 जून से 12 जून तक बोली लगाने के लिए खुला था। 13 जून को इस आईपीओ का अलॉटमेंट भी फाइनल हो गया। अब 17 जून को जैनिक पावर एंड केबल्स के शेयर NSE SME पर लिस्ट होने के लिए तैयार है। 51.30 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने ऑफर पर रखे 44,29,200 शेयरों के मुकाबले 68,42,400 शेयरों के लिए बोलियां हासिल कीं। रिटेल श्रेणी में 2.08 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक (NII) श्रेणी में 1.13 गुना बोली लगाई गई, जबकि QIB श्रेणी को 1.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ की डिटेल्स

जैनिक पावर एंड केबल्स का 51.30 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से 46.63 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू था। आईपीओ का प्राइस बैंड 100 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। बोली लगाने के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1,200 शेयरों का था। खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 1,32,000 रुपये थी। इस आईपीओ के लिए बोली 10 जून को खुली और 12 जून को बंद हुई।

फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड (Fast Track Finsec Pvt Ltd) जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं। जैनीक पावर एंड केबल्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखाव सिक्योरिटीज लिमिटेड (Rikhav Securities Limited) है।

ऐसे करें चेक अलॉटमेंट स्टेटस

आईपीओ का अलॉटमेंट शुक्रवार, 13 जून को फाइनल हो गया था। निवेशक अपने आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट https://www.skylinerta.com/ipo.php पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा निवेशक NSE की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।


लिस्टिंग की तारीख और लेटेस्ट GMP 

जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड के शेयर 17 जून को NSE Emerge पर लिस्ट होने वाले हैं। इस IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल शून्य बना हुआ है, जो जैनिक पावर एंड केबल्स की फ्लैट या नकारात्मक लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। हाल के दिनों में इसका GMP लगातार निराशाजनक बना हुआ है। इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग गेन मिलने वाला है फिलहाल कोई ऐसा दिख नहीं रहा है। संभावना ये भी है कि यह IPO अपने प्राइस बैंड से भी कम कीमत पर लिस्ट हो।

ये भी पढ़ें- Sacheerome IPO: 16 जून को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा? क्या संकेत दे रहा ग्रे मार्केट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।