146 रुपये का IPO ₹277 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 90% का बंपर मुनाफा, निवेशक मालामाल

Jay Bee Laminations IPO Listings: जे बी लैमिनेशंस के शेयरों ने आज 3 सितंबर शेयर बाजार में अपनी जोरदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 277 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 90 फीसदी अधिक है। यानी IPO निवेशकों को पहले ही दिन इस शेयर में 90 फीसदी का मुनाफा मिला है। जे बी लैमिनेशंस का IPO प्राइस 146 रुपये था

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 11:34 AM
Jay Bee Laminations IPO Listings: जे बी लैमिनेशंस का आईपीओ 27 से 29 अगस्त के बीच बोली के खुला था

Jay Bee Laminations IPO Listings: जे बी लैमिनेशंस के शेयरों ने आज 3 सितंबर शेयर बाजार में अपनी जोरदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 277 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 90 फीसदी अधिक है। यानी IPO निवेशकों को पहले ही दिन इस शेयर में 90 फीसदी का मुनाफा मिला है। जे बी लैमिनेशंस का IPO प्राइस 146 रुपये था। हालांकि लिस्टिंग पर मिला यह मुनाफा ग्रे मार्केट के अनुमानों से कम है। ग्रे मार्केट में, जे बी लैमिनेशंस के शेयर लिस्टिंग से ठीक पहले करीब 107 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का एक अंदाजा पाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं।

जे बी लैमिनेशंस का आईपीओ 27 अगस्त से 29 अगस्त 2024 के बीच बोली के खुला था। कंपनी के आईपीओ का कुल साइज 88.96 करोड़ रुपये थे। इसमें से 66.72 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे। जबकि बाकी 15.23 करोड़ रुपये के शेयरों को कंपनी के प्रमोटरों की ओर से बिक्री के लिए रखा गया था।


इस IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और आखिरी दिन यह कुल 113.25 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने लगाई, जिन्होंने अपने कोटे के लिए आरक्षित शेयरों को 229 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं रिटेल निवेशकों और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में कंपनी को क्रमश: 86 गुना और 72 गुना अधिक बोली मिली।

कंपनी ने बताया कि वह IPO के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी के बारे में

जे बी लैमिनेशंस ने साल 1988 में कारोबार की शुरुआत की थी। यह कंपनी कोल्ड रोल्ड ग्रेन ओरिएंटेड (सीआरजीओ) और कोल्ड-रोल्ड नॉन-ग्रेन-ओरिएंटेड (सीआरएनजीओ) की सप्लाई करती है। कंपनी पावर इंडस्ट्री के लिए ट्रांसफार्मर, यूपीएस और इनवर्टर में उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रिकल लेमिनेशन, स्लॉटेड कॉइल और असेंबल कोर का उत्पादन करती है।

यह भी पढ़ें- Premier Energies IPO Listing: पहले ही दिन पैसे डबल, 120% 120% प्रीमियम पर मार्केट में शेयरों की एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।